लेखपाल UPSSC : परीक्षा मे बैठेंगे 3.66 लाख अभ्यर्थी –

UPSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा की तिथि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग घोषित कर है । आयोग के अनुसार यह परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी ।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल के कुल 7,994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है इन अभ्यर्थियों का चयन प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों मे से किया गया है ।
और इस भर्ती के लिए आरक्षण के तहत 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC),21 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) और (EWS) को 10 प्रतिशत के तहत आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया गया है ।
जेई (सिविल ) मुख्य परीक्षा तिथि :
आयोग ने अवर अभिन्यता (सिविल ) भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की गई है । यह परीक्षा 3 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी । आयोग ने दोनों परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है । यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है । और इसका कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है । और अन्य निर्देश और प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी समय पर वेबसाईट पर मिल जाएगी ।