Iran war :ईरान ने किये दुबई के 5 जगह पर हमले

ईरान के हमलों के बाद दुबई के प्रमुख पांच इलाकों में अफरा तफरी मच गई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट , जेबल अली पोर्ट और पाम जुमेराह जैसे जगहों पर आग लगी और काफी लोग घायल हुए।

1- दुबई एयरपोर्ट पर यात्रियों पर असर :

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक घटना की पुष्टि की गई। दुबई ने तुरन्त आपातकालीन टीमों को तुरन्त सक्रिय किया और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति संभाली गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए , जिन्हें तुरन्त इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया।

2- एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रवाहित:

संयुक्त अरब अमीरात की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ाने प्रभावित हुई है , उनके रहने और खाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उड़ाने रद्द होने से करीब 20,000 से ज्यादा यात्रियों प्रभावित हुए।

3- बुर्ज अल अरब जेबेल आली पोर्ट पे आग :

दुबई के प्रसिद्ध होटल बुर्ज अल अरब के बाहरी हिस्से मे ड्रोन मलबे से मामूली आग लग गई दुबई मीडिया ने बताया की ड्रोन को हवा मे ही मार गिराया गया । लेकिन उसका नस्ट हुआ मलबा होटल पे गिरने से मामूली आग लग गई ।

नस्ट हुए मलबे से जेबेल अली पोर्ट के एक बर्थ पर भी आग लगी, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि 7 जुलाई 2021 की पुरानी आग के वीडियो शेयर न करें। यह पोर्ट मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा ठहराव स्थल माना जाता है।

4-लग्जरी इलाके मे आग की पुष्टि :

पाक जुमेराह में एक इमारत में आग लगने की पुष्टि हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर होटल के बाहर धुआं और आग के वीडियो वायरल हुए। कुछ देर बाद उसी इमारत के पास एक और धमाका हुआ, जिसे चश्मदीदों ने ऊपर से गिरते ड्रोन से जुड़ा बताया। शहर के डाउनटाउन इलाके और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास भी जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बुर्ज खलीफा के पास एक ड्रोन को मार गिराया गया ।

उसी इलाके के पास जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के दौरान छर्रे लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खलीफा सिटी, बनियास, अल फलाह और मोहम्मद बिन जायेद सिटी में भी मलबा गिरने की खबर है। अबू धाबी में अल धफरा एयरबेस पर अमेरिकी सेना मौजूद है।

5- संयुक्त अरब अमीरात का बयान :

संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। यह कदम अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद उठाया गया।

6-रक्षा मंत्री का बयान :

यूएई रक्षा मंत्रालय ने ईरानी हमलों को खतरनाक उकसावा बताया और कहा कि देश पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।मंत्रालय के अनुसार, हमले की शुरुआत से अब तक वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने 137 बैलिस्टिक मिसाइल और 209 ड्रोन मार गिराए हैं। अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह तैयार है और हर खतरे से निपटने में सक्षम है।

Leave a Comment