UPSSSC LEKHPAL: परीक्षा मे बैठेंगे 3.66 लाख अभ्यर्थी –

UPSSSC LEKHPALभर्ती
UPSSC लेखपाल भर्ती (UPSSSC LEKHPAL)परीक्षा की तिथि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग घोषित कर है । आयोग के अनुसार यह परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी ।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल के कुल 7,994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है इन अभ्यर्थियों का चयन प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों मे से किया गया है ।
और इस भर्ती के लिए आरक्षण के तहत 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC),21 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) और (EWS) को 10 प्रतिशत के तहत आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया गया है ।
जेई (सिविल ) मुख्य परीक्षा तिथि :
आयोग ने अवर अभिन्यता (सिविल ) भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की गई है । यह परीक्षा 3 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी । आयोग ने दोनों परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है । यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है । और इसका कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है । और अन्य निर्देश और प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी समय पर वेबसाईट पर मिल जाएगी ।
एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लाना होगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
परीक्षा नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को अब अपनी पढ़ाई का रिवीजन शुरू कर देना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना और मॉक टेस्ट देना काफी मददगार साबित हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि समय प्रबंधन और सही रणनीति से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को घबराने की बजाय आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखनी चाहिए।
निष्कर्ष
UPSSSC LEKHPAL और जेई (सिविल) मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होने से अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवारों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का अच्छा अवसर है। यदि वे सही रणनीति और निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी करेंगे तो इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
ये भी जाने –UP Anganwadi Bharti 2026
5 thoughts on “UPSSSC LEKHPAL Exam 2026: तारीख घोषित – Success का गोल्डन चांस या बड़ी चुनौती? जानिए पूरी खबर”